कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में सोमवार को चोरी करते पकड़े गए एक युवक को भीड़ ने रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। युवक लोडर में सामान रखकर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी बस्ती के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।
पकड़े गए युवक की पहचान अमौर गांव निवासी दीपू सविता के रूप में बताई जा रही है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि दीपू पहले भी कई बार चोरी करते पकड़ा जा चुका है। सोमवार को भी वह लोडर में सामान रखकर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई।