फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगीरथपुर गांव में 14 बीघा में बनेगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लाक के भगीरथपुर गांव में 14 बीघा जमीन पर खेल का मैदान बनेगा। मुख्य विकास अधिकारी जोगिंदर सिंह ने ग्राम प्रधान से ग्राम समाज की जमीन खेल मैदान के लिए चिह्नित करने को कहा है। जिले के अधिकांश गांवों में खेल के मैदान बदहाल होने और कुछ गांवों में मैदान न होने का मामाला अमर उजाला प्रमुखता से उठा रहा है। सीडीओ ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

640 ग्राम पंचायतों वाले जिले के अधिकांश गांवों में खेल के मैदान ही नहीं हैं। इस कारण युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल पाता है। बच्चे खेत-खलिहान में ही खेलते हैं। जिलास्तर पर माती स्पोर्ट्स स्टेडियम, सरवनखेड़ा ब्लाक के मंगोलपुर स्टेडियम सहित गिने-चुने ही खेल के मैदान हैं। सीडीओ ने गुरुवार को सरवनखेड़ा ब्लाक के गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने भगीरथपुर गांव में खेल का मैदान न होने की जानकारी मिली। इस पर ग्राम प्रधान गुलाब सिंह को खाली पड़ी 14 बीघा जमीन खेल मैदान के लिए चिह्नित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाद में खेल के संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि सरवनखेड़ा के भगीरथपुर गांव में 14 बीघा जमीन खेल मैदान के लिए चिह्नित करने को कहा है। इसके बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व मनरेगा के जरिये संसाधनों से युक्त खेल का मैदान विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें