इच्छामृत्यु की मांग करने वाला दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला
बांदा के अतर्रा स्थित अंबेडकर नगर जाटव मोहल्ला निवासी जगदीश पुत्र छेदीलाल प्रजापति ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को अर्जी भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। कहा है कि 14 वर्ष पूर्व उसे लकवा मार गया था।
आधा जिस्म बेकार हो गया था। 12 साल से वह चारपाई पर पड़ा हुआ है। केवल एक ही हाथ काम करता है। यहां संचालित रोटी बैंक और पड़ोसी उसे भोजन दे रहे हैं। न उसके पास वोटर आईडी है और न ही राशन कार्ड।
न ही स्वास्थ्य विभाग या न ही कोई आवासीय योजना का लाभ मिला है। प्रशासन और संबंधित विभाग उसे उपेक्षित किए हुए है। उधर, उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि उन्हें अब जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजकर नियमानुसार सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।