फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल

Thu, 18 Dec 2025 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूसानगर कस्बा में मुगल रोड पर गुरुवार देर शाम साढ़े छह बजे के करीब पेट्रोल पंप से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मूसानगर के फत्तेपुर निवासी शनि (25), कमल (20) व घाटमपुर के घुघुआ निवासी राकेश (35) तीनों शाम छह बजे के करीब घर से मुगल रोड किनारे पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने गए थे। वहां से मूसानगर की तरफ लौटने के दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे। सिर व शरीर में गंभीर चोट आने पर शनि व राकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कमल को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा। हादसे नाराज लोगों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा लोगों को समझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें