फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुजारा भत्ता विवाद मामले में युवक को स्ट्रेचर पर अस्पताल से सीधे अदालत लेकर पहुंचे परिजन

Thu, 18 Dec 2025 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर कोर्ट पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर की एक फैमिली कोर्ट में गुरुवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को चौंका दिया। पिछले पांच वर्षों से पक्षाघात से पीड़ित एक युवक को उसके परिजन स्ट्रेचर पर अस्पताल से सीधे अदालत लेकर पहुंचे। मामला पत्नी द्वारा गुजारा भत्ते की मांग से जुड़ा है, जिसमें पत्नी ने पति को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए बीमारी को बहाना करार दिया था।पत्नी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की अर्जी दाखिल की थी। आरोप लगाया गया कि पति जानबूझकर बीमारी का बहाना बनाकर गुजारा भत्ता देने से बच रहा है। इन दावों का खंडन करने के लिए पति पक्ष की ओर से मेडिकल रिपोर्ट, फोटोग्राफ और स्वयं युवक को स्ट्रेचर पर अदालत में पेश किया गया, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। परिजनों के अनुसार, विवाह के लगभग एक महीने बाद ही पत्नी युवक को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद युवक को पक्षाघात हुआ और तब से उसका इलाज लगातार चल रहा है। युवक पूरी तरह परिजनों पर निर्भर है और सामान्य गतिविधियां करने में असमर्थ है। अदालत ने प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए मामले की अगली सुनवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला गुजारा भत्ता से जुड़े मामलों में तथ्यों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया की अहमियत को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें