फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फसल रखाएं, केंद्रों पर धक्के खाएं फिर मुकदमा लिखवाएं-अखिलेश

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के झींझक कस्बे में तिलक समारोह में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य ? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। भाजपा सरकार धान की कीमत नहीं दे पा रही है तो किसानों की पराली की व्यवस्था क्या करेगी। यह बात शुक्रवार को झींझक में एक तिलक समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री झींझक कस्बा के राम पैलेस गेस्ट हाउस में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि आज किसानों को पहले फसल की अन्ना मवेशियों से रक्षा करनी पड़ती है। उसके बाद तैयार धान को खरीद केंद्र में बेंचने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिन किसानों ने धान बेचा है, उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। किसान जब पराली जलाता है तो मुकदमा लिखाकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार पाने को भटक रहा है। जब प्रदेश में सपा सरकार थी, तो किसानों के हित में फैसले लिए गए थे।
गाजीपुर व मथुरा में बिजली घर बनवाये गए थे। उनमें पराली आदि जलाई जाती हैं। जब प्रदेश में सपा सरकार बनेगी, तो कानपुर देहात में भी एक बिजली घर बनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली और गैस सभी महंगी है और जाति पूछकर इलाज व सुविधाएं दी जा रही है। तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में चलाई गई यूपी 100 पुलिस का नाम बदल कर 112 रख दिया गया, लेकिन किया कुछ नहीं। सपा सरकार में चलाई गई पुलिस की गाड़ियां और कंट्रोल रूम है। दोपहर करीब 1:55 बजे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटे तक समारोह में रुककर वधू वैशाली को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

दोपहर 2:25 बजे उनका काफिला रवाना हो गया। इस मौके पर नेता विपक्ष अहमद हसन, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष समरथ पाल, जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पवन कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, केके दुबे, रमेश राजपूत, मनोज यादव, शेखू, विजय गुप्ता, वीरू कुशवाहा, आलोक रतन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें