फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भोगनीपुर के माचा गांव के पास अवैध खनन में छह ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर तहसीलदार ने बाइक से माचा गांव के पास छापा मारकर छह ट्रैक्टर ट्राॅली व एक जेसीबी बरामद की। खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। सभी वाहनों को कोतवाली लाकर सीज करा दिया गया।
विज्ञापन


भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के आदेश एसडीएम राजकुमार चौधरी ने दिए थे। थानाध्यक्षों को निगरानी के साथ कार्रवाई के लिए कहा गया था। इसके बावजूद अवैध खनन नहीं थम रहा है।


मूसानगर के पास जंगल में अवैध खनन होने की सूचना किसी न एसडीएम राजकुमार चौधरी को दी। इस पर माचा गांव के पास तहसीलदार सुनील कुमार ने शनिवार की रात में पुलिस बल के साथ बाइक से छापा मारा।
विज्ञापन


उन्हें देख खनन करा रहे लोग ट्रैक्टर ट्राॅली व जेसीबी मौके छोड़ कर फरार हो गए। सभी वाहनों को कोतवाली में लाकर सीज किया गया। एसडीएम ने बताया कि सूचना पर तहसीलदार ने पहुंच कर कार्रवाई की है। खनन कराने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें