फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़े सगे भाई-बहन, पाकिस्तान से संपर्क और संदिग्ध चैट का शक, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 14 Aug 2026 12:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से संपर्क होने के संदेह में सगे भाई-बहन को हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल फोन से मिले संदिग्ध चैट और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना, कानपुद देहात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए गांव में रहने वाले सगे भाई-बहन को अपने साथ ले गए। दोनों के पाकिस्तान से संपर्क होने के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने दोनों के खिलाफ लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को दोनों के मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल गतिविधियों से जुड़े कुछ संदिग्ध चैट मिले हैं। इसके अलावा कुछ लेनदेन की जानकारी भी जांच के दायरे में आने की बात सामने आई है। इसी आधार पर सुरक्षा एवं खुफिया इकाई ने दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया है।

Trending Videos

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं
एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों किससे संपर्क में थे। दोनों भाई-बहन गांव में साथ रहते थे। बताया गया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। गांव में सामान्य तौर पर रहने वाले दोनों को अचानक सुरक्षा एजेंसी के साथ जाते देख ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कार्रवाई के बाद से गांव में भी लोग मामले को लेकर सकते में हैं।

पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां मोबाइल चैट, संपर्क में रहे लोगों और संदिग्ध लेनदेन से संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। जांच में यदि किसी तरह की आपत्तिजनक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि से जुड़े तथ्य सामने आते हैं तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों से पूछताछ को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
अधिकारियों का कहना है कि मामला सुरक्षा और खुफिया जांच से जुड़ा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिना जांच पूरी हुए दोनों को किसी अपराध से जोड़कर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें