फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज हत्याकांड: चित्रकूट में सिर मुड़वाया, गोवा तक भागा और फिर कानपुर लौटा, अब सरेंडर की फिराक में शोयल रानू

Fri, 14 Aug 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Van Driver Murder Case: मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू पुलिस से बचने के लिए गोवा तक भागने के बाद अब कानपुर लौट आया है। चित्रकूट में पुलिस से बचने के लिए उसने अपना सिर मुड़वा लिया था और अब वह कचहरी में सरेंडर करने की फिराक में है, जबकि पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में छह दिन पहले वैन चालक मुमताज की हत्या का मुख्य आरोपी शोयल उर्फ रानू अब कोर्ट में सरेंडर की फिराक में है। साढ़ पुलिस की मानें, तो वह हमीरपुर से गोवा तक भागने के बाद अब कानपुर लौट आया है।

विज्ञापन

इसके बाद उसने सरेंडर के लिए अपने एक अधिवक्ता से भी संपर्क किया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस गुरुवार को भी कचहरी परिसर के आसपास जाल बिछाए बैठी रही, लेकिन वह नहीं पहुंचा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चित्रकूट में पुलिस से बचने के लिए उसने अपना सिर मुड़वा लिया है।

Trending Videos

थाना प्रभारी बोले- शोयल को जल्द पकड़ लिया जाएगा
एक मौके पर पुलिस उसी से उसके बारे में पूछ बैठी। इसके बाद वह चित्रकूट से मानिकपुर और फिर सूरत से गोवा तक पहुंच गया। पुलिस को उसके कानपुर लौटने की जानकारी हुई तो टीमों को भी वापस बुलाया जा रहा है। साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि शोयल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

हत्या के बाद घर में लूटपाट की थी
बता दें कि शुक्रवार की देर रात शोयल ने अपने साथी आशीष के साथ मिलकर मुमताज की हत्या के बाद घर में लूटपाट की थी। वारदात में मुमताज की पत्नी भी घायल हुई थी। पुलिस ने उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को शोयल ने एक बार फिर से सोशल मीडिया में तस्वीरों के साथ एक संदेश भी वायरल किया है।
विज्ञापन

जो जैसा करेगा वह वैसा भरेगा…
संदेश में वह कह रहा है कि जो जैसा करता है उसको वैसा ही मिलता है। यही दुनिया का दस्तूर है। फिर अंग्रेजी में कहता है टिट फॉर टैट। इसके अलावा महिला मित्र संग तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किया है, जो तीन महीने पुराने बताए जा रहे हैं। बता दें कि भागने के बाद से शोयल कई बार इस तरह के संदेश प्रसारित कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें