फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : रनियां में भी बंद हो सकता शिशु गृह, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्ड लाइन के निदेशक को लिखा पत्र

विज्ञापन
परसौली में बना चाइल्ड लाइन कैंपस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर नगर नौबस्ता स्थित सुभाष चिल्ड्रेन होम (शिशु) और विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण की मान्यता निरस्त होने के बाद अब रनियां स्थित शिशु गृह बंद करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्ड लाइन निदेशक को पत्राचार किया है। इस पर निदेशालय जांच कर रहा है। जल्द कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

रनियां के परसौली स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी दो वर्ष से बच्चों को रखने के लिए शिशु गृह चला रही है। हालांकि मौजूदा समय में यहां एक भी बच्चा नहीं है।
इसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने 22 अप्रैल को चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन मुंबई को पत्राचार किया था। इस पर वहां से निदेशक ने शिशु गृह की जांच चलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेशों के बाद भी सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी कानपुर नगर के अधिकारी एक बच्चे को उसकी मां से मिलने नहीं दे रहे हैं। सोसाइटी के व्यवहार को देखते हुए रनियां स्थित शिशु गृह का भी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
अनुदान व आवासित बच्चों का नहीं मिला ब्योरा
सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के खिलाफ महिला कल्याण निदेशालय में कई शिकायतें की गई हैं। वहीं, सोसाइटी सरकार से मिलने वाले अनुदान का ब्योरा भी नहीं दे पाई थी। इसके साथ ही अप्रैल 2019 से आवासित बच्चों का विवरण भी नहीं मिल सका है। इन्हीं सब खामियों के चलते जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें