फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बिजली कनेक्शन काटने पर जेई से स्कूल प्रबंधक ने की गाली गलौज, दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र के रमऊ गांव स्थित एक स्कूल का बकाएदारी में बिजली कनेक्शन काटने पर महिला प्रबंधक ने जेई से गाली गलौज कर धमकी दी थी। मामले में राजपुर थाने में बुधवार को आरोपी प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

रमऊ गांव स्थित स्कूल का बिजली का बिल करीब 68 हजार रुपये से अधिक बकाया है। नोटिस के बाद भी बिल का भुगतान नहीं होने पर 17 अक्तूबर को विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया।
इससे भड़कीं स्कूल प्रबंधक ने मुंगीसापुर उपकेंद्र के जेई प्रमोद कुमार सिंह को फोन कर गालियां देने के साथ धमकी दी। बाद में जेई से स्कूल प्रबंधक की बात का ऑडियो वायरल हो गया। मामले में जेई ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसमें कहा था कि स्कूल की प्रबंधक गायत्री शर्मा ने फोन कर गाली गलौच की व धमकी दी। इससे वह भयभीत हैं और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई।
एसओ राजपुर अनुराग पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनआइपीएस स्कूल की प्रबंधक गायत्री शर्मा के खिलाफ सरकारी कर्मी से गाली गलौज व धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। जेई ने ऑडियो भी सौंपा है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें