फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे, मामूली चोटें आईं, चालक पर लापरवाही का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में उछेता गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी एक अनियंत्रित बस अचानक खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। उछेता गांव के पास राज इंटर कॉलेज की बच्चों से भरी एक अनियंत्रित स्कूली बस अचानक सड़क किनारे खेत में जा पलटी। बस के पलटते ही वाहन में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में बस में सवार बच्चों को केवल मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राज इंटर कॉलेज की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस उछेता गांव के समीप पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।

Trending Videos
विज्ञापन

http://



मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह बस अनियंत्रित होकर पलटी है। घटना के बाद से बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता और रोष का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें