फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट गैलरी में बताई गौरैया की विशेषताएं

विज्ञापन
गोरैया दिवस पर आर्ट गैलरी लगाकर लोगों को जानकारी देते बच्चे। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गौरैया संरक्षण पर जागरूकता की पहल शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस पर केंद्रीय व बेसिक स्कूल के बच्चों ने की। रूरा में मंडी समिति के पास आर्ट गैलरी लगाकर गौरैया की विशेषताएं बता करसरंक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

रूरा में अकबरपुर रोड पर केंद्रीय विद्यालय के छात्र शिवम दीक्षित व सिठमरा पूर्व माध्यमिक स्कूल की प्रियंका ने आर्ट गैलरी लगाई। इन दोनों ने राहगीरों को गौरैया के जीवन संकट के बारे में जानकारी दी। कहा कि गौरैया रहेगी तो इसका असर दलहनी फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा। छत पर दाना-पानी रखें। इससे गौरैया आएगी।
विश्व में गौरैया की 26 प्रजातियां हैं। पांच प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। बच्चों ने घर के बाहर घरौंदे रखने और गौरैया के अनुकूल माहौल बनाने पर जोर दिया। यहां बच्चों ने हाथ से बनाए चित्र लगाए। इन चित्रों को राहगीरों ने सराहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें