फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में गिराया गया जर्जर भवन

विज्ञापन
विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को ढ़हाती जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। उदनापुर के परिषदीय विद्यालय स्थित निष्प्रयोज्य भवन को रविवार को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से गिराया गया।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में दो दर्जन निष्प्रयोज्य भवन हैं। इन भवनों को गिराने के लिए बीएसए ने प्रबंध समिति से प्रस्ताव मांगे थे। उदनापुर की ग्राम प्रधान विनीता देवी ने विद्यालय परिसर में बने लगभग 60 वर्ष पुराने निष्प्रयोज्य भवन को गिराने का प्रस्ताव भेजा था। गांव के कुछ लोग इस भवन को गिराने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

बीडीओ बब्बन राय के निर्देश पर रविवार को सीओ रामकृष्ण मिश्र फोर्स के साथ गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव अमित त्रिपाठी की मौजूदगी में जर्जर भवन को जेसीबी से गिराया गया। बीडीओ ने बताया कि भवन के मलबे को नीलाम न करने की सहमति पूर्व में बनी थी। मलबा स्कूल परिसर को समतल करने व अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें