फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के चलते माइक्रो एटीएम से नहीं हो सका लेनदेन

विज्ञापन
रसूलाबाद ब्लॉक सभागार में माइक्रो एटीएम सेवा का प्रशिक्षण लेते डाक कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अफसरों के दावे फेल हो गए। लोगों को घर बैठे पैसा नहीं मिल सका। जिले में अधूरी तैयारी के चलते गुरुवार को माइक्रो एटीएम से रुपये का लेनदेन नहीं हो सका। इससे बैंकों में भीड़ देखने को मिली। गुरुवार को जिले के सभी ब्लाकों के बीडीओ ने डाक कर्मियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से लोग माइक्रो एटीएम से रुपये निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ जोगिंदर सिंह ने गुरुवार से गांव में माइक्रो एटीएम भेजने की बात कही थी। अधूरी तैयारी केे बीच माइक्रो एटीएम न गांव जा पाए और न ही रुपये का लेनदेन हो सका। गुरुवार को रसूलाबाद, मैथा व झींझक में बीडीओ सच्चिदानंद, डेरापुर में बीडीओ बब्बन राय, संदलपुर में बीडीओ हरिश्चंद्र, सरवनखेड़ा में प्रभारी बीडीओ दिनेश ने बैठक की। अकबरपुर में अजय वीर, मलासा व अमरौधा में बीडीओ भगवान सिंह व राजपुर में बीडीओ ऊषा देवी ने डाक कर्मियों के साथ बैठक कर रोस्टर की जानकारी दी। शुक्रवार को डाक कर्मी निर्धारित गांव पहुंचकर माइक्रो एटीएम से लेनदेन करेंगे। वहां संबंधित सचिव इस दौरान मौजूद रहेंगे।
उधर, गुरुवार को विकास खंड कार्यालय अमरौधा में एक बैठक हुई। इसमें माइक्रो एटीएम से लोगों को लाभान्वित करने जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी शिव नारायण कश्यप को नोडल बनाया गया है। अहरौली शेख, अहरौली घाट, अंगुरी, बहेरीमाह, बरौली, बील्हापुर, चपरेहटा व दिबैर के प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार से माइक्रो एटीएम का क्रियान्वयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें