फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: एसबीआई शाखा से दिनदहाड़े तीन लाख की चोरी, CCTV में मोपेड पर भागते दिखे चोर; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Oct 2025 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला कि सिकंदरा में हुई घटना को उसी तरीके से अंजाम दिया गया है, जिस तरीके से मथुरा, फतेहपुर व कन्नौज में बैंक शाखा में वारदात की गई थी। पुलिस संबंधित जिलों के अधिकारियों से समन्वय करके छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बैंक परिसर में जांच करते एएसपी और सीओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज, फतेहपुर व मथुरा की बैंक शाखाओं में हुई चोरी की घटनाओं से मिलती जुलती घटना सिकंदरा के पटेल चौक स्थित बैंक शाखा में घटित हुई है। बैंक कर्मचारियों के लंच पर जाने के दौरान के चोर कैश काउंटर पर रखी तीन लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। लंच कर लौटे कर्मचारियों ने नकदी गायब देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर छह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह ने मौके पर छानबीन की है।

विज्ञापन

सिकंदरा के पटेल चौक स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक करन सिंह ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस को सूचना दी। बताया कि दोपहर दो बजे के करीब शाखा के कर्मचारी लंच करने गए थे। इस दौरान परिसर में घूम रहे चोर कैश काउंटर पर रखी तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मोपेड पर भागते दिखे चोर
छानबीन में पता चला कि शाखा के एक काउंटर पर गार्ड जितेंद्र कुमार बैठा हुए थे। दोपहर में कस्बा के एक बाइक शोरूम संचालक तीन लाख रुपये जमा कर गए थे। गार्ड नकदी को काउंटर के ऊपर ही छोड़कर चला गया। इस बीच परिसर में मौजूद एक युवक काउंटर से नकदी उठाकर अपने झोले में रखकर बाहर निकल जाता है। दोपहर 2:22 बजे के करीब चोर बैंक शाखा के बाहर मोपेड से अपने साथी संग जाते हुए नजर आया है।
विज्ञापन

घटना स्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सर्विलांस, स्वाट टीम सहित थाना पुलिस की टीमें मामले में जांच कर रहीं हैं। शाखा प्रबंधक की आेर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।  -राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें