फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कोहरे की फैली चादर, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
कोहरे के कारण हाइवे पर लाइट जलाकर रेंगते वाहन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। ठंड से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। तीन दिनों की बारिश के बाद रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। इसके चलते हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर निकले। सुबह नौ बजे के बाद गुनगुनी धूप निकलने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालात ऐसे थे कि सड़क पर दूर से आता वाहन भी दिखाई नहीं दिया। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन गति नहीं पकड़ पाए। कानपुर-आगरा व कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।
कई चालक अपने वाहन ढाबों व होटल पर खड़े कर कोहरे छंटने का इंतजार करते रहे। दूसरा बारिश की भांति ओस की बूंदी गिरते रही। इसके कारण मौसम में काफी ठंडक महसूस की गई। ठंड से बचाव के लिए लोग कहीं अलाव सेंकते हुए दिखाई दिए। नौकरी पेशा व कामकाज के लिए लोग घरों से देरी से ही निकले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमर चंद्रा ने बताया कि अधिक ठंड के कारण बच्चों में खांसी जुकाम व बुखार के लक्षण बहुत अधिक देखे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विंटर डायरिया के मरीज भी आ रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें। अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलने दें। शरीर गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढका होना चाहिए। बड़ों को भी एहतियात बरतनी चाहिए।
उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव के मुताबिक बारिश के बाद अब रात के समय तापमान में गिरावट रहेगी और सुबह व रात्रि के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है। किसानों को सलाह दी है कि गेहूं, सरसों व सब्जियों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। पशुओं को गीले में न बांधे। ठंडा पानी न पिलाएं। ताजा पानी पिलाएं। कोहरे व अधिक ठंड के समय बाहर न बांधें और पशुओं के बच्चों का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें