झींझक में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। मैथा तहसील का नाम बदले जाने को लेकर रविवार को शिवली कस्बे के समाजसेवी दीपक गुप्ता ने राज्यमंत्री महेश गुप्ता का ज्ञापन सौंपा है। मंत्री ने भी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिवली कस्बे के दीपक गुप्ता ने राज्य मंत्री महेश गुप्ता को ज्ञापन देकर मैथा तहसील का नाम बदल कर शिवली-मैथा तहसील रखे जाने की मांग की है। बताया कि नव सृजित मैथा तहसील का नाम बदले जाने के लिए शिवली के लोगों ने मांग की है।
उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर सुमंत गुप्ता, सभासद राजा गुप्ता, कन्हैया पोरवाल, मुकेश पोरवाल मौजूद रहे।