पुखरायां (कानपुर देहात)। थाना बरौर के बह्मनौती गांव के एक वृद्ध ने भोगनीपुर के डीघ गांव के निकट झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव के निकट झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर खंभा संख्या 1296 के 18 से 20 के मध्य बरौर थाना क्षेत्र के बम्हनौती गांव निवासी कालका प्रसाद (85) ने झांसी से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 11109 इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
मृतक के पुत्र प्रमोद ने बताया कि पिता सांस की बीमारी से पीड़ित थे। कानपुर के निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा है। रविवार सुबह पिता कालकाप्रसाद सैदलीपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।