फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिग्नल केबल कटने से रूरा में बंद हुआ रेलवे क्रॉसिंग का फाटक, लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। डीएफसी रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान सिग्नल केबल कट गया। इससे ऑटोमेटिक सिस्टम से संचालित रूरा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद हो गया।
विज्ञापन


एक घंटे तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की एक किमी दूरी तक लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस फंसी नजर आई। जाम के चलते लोगों को इंजुवा रामपुर अंडरपास से आवाजाही करनी पड़ी।


डीएफसी लाइन पर रविवार को मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान न्यू भाऊपुर स्टेशन के 532 किलोमीटर पर रूरा में काम के दौरान अचानक सिग्नल केबल कट गया। इससे ऑटोमेटिक सिस्टम से संचालित रूरा कस्बा स्थित क्रॉसिंग का गेट दोपहर 2.38 बजे बंद हो गया।
विज्ञापन


फाटक बंद होनो से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। डेरापुर व अकबरपुर रोड से नहर पुल तक जाम लगा रहा। अकबरपुर, डेरापुर, झींझक, शिवली, रसूलाबाद से आने जाने वाहन व एंबुलेंस जाम में फंस गई।

इस दौरान पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। केबल बदले जाने के बाद दोपहर 3.40 बजे क्रासिंग का फाटक खुला। तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि डीएफसी लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के दौरान सिग्नल केबल कटने से फाटक बंद हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक फाटक नहीं खुल सका। इससे जाम लगगा रहा। केबल बदले जाने के बाद फाटक खुल तो आवागमन सुचारू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें