फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अग्निपथ योजना के विरोध में रोका रेल आवागमन, लालपुर स्टेशन पर जमा हुए युवा

विज्ञापन
लालपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम किए युवा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को युवाओं ने कानपुर-झांसी रेल रूट के लालपुर स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया। इससे लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस व मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, कानपुर जा रही मेमू को पुखरायां में रोका गया। बाद में यहां से हटे युवाओं ने कानपुर-झांसी हाईवे की एक लेन दस मिनट के लिए जाम कर दी। भारी पुलिस के साथ एडीजी, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्ती कर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को मार्ग से हटवाया।
सरकार की ओर से सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में नाराजगी है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा शुक्रवार की सुबह आठ बजे से कानपुर-झांसी रेल रूट के लालपुर स्टेशन पर जुटने लगे।
विज्ञापन

धीरे-धीरे संख्या बढ़ी और दोपहर 12 बजे हाथ में तिरंगा लेकर युवा ट्रैक पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इस पर कानपुर की ओर जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस व झांसी की तरफ जा रही मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया।
आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा ट्रैक से नहीं हटे। जानकारी पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, अकबरपुर सीओ प्रभात कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझा कर रेलवे स्टेशन से बाहर लेकर आए।
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। स्टेशन के बाहर युवाओं को काफी देर तक पुलिसकर्मी मानते रहे। वहीं, प्रदर्शनकारी युवा गलियों में घूम-घूम कर नारेबाजी करते रहे। इसी बीच एडीजी भानु भास्कर मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद लौट गए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी कानपुर-झांसी हाईवे तक पहुंचे और एक लेन पर दस मिनट तक बैठ गए। सीओ ने उन्हें समझाकर वहां से हटाया। इस दौरान एक सिपाही ने युवक को पकड़ लिया। इस पर अन्य युवा भड़क गए। सीओ ने सिपाही को डांट लगाकर स्थिति संभाली। डीएम नेहा जैन व एसपी स्वप्निल ममगाई ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
डेढ़ घंटे बाद रवाना हुई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
प्रदर्शन की सूचना पर आरपीएफ उरई कोतवाली के थाना प्रभारी एमके गुप्ता लालपुर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया था। स्थानीय पुलिस के आने के बाद ट्रेन को डेढ़ घंटा देरी सेे रवाना किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, इस वजह से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

लालपुर स्टेशन पर ट्रैक जाम किए युवाओं को समझाते अधिकारी। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें