फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फैली नहर की सिल्ट, बढ़ी फिसलन

विज्ञापन
झींझक रूरा रोड़ किनारे जमा नहर से निकाली गई सिल्ट। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। नहर सफाई में निकाली गई सिल्ट झींझक-रूरा रोड पर फैली होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फिसलन की वजह से दोपहिया वाहन सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। वाहनों के फंसने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन

झींझक से लेकर रूरा तक निचली रामगंगा नहर की सफाई का काम कुछ ही दिन पहले कराया गया था। नहर से निकली सिल्ट को सड़क किनारे ही जमा कर दिया गया है। सिल्ट पूरी सड़क पर फैल गई है।
इससे दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। चौपहिया वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। जुरिया के शिवशंकर, जलिहापुर के निखिल सिंह, झींझक के मोनू दीक्षित, खम्हैला के राघव ने बताया कि सड़क पर फैली सिल्ट से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

आए दिन बड़े वाहनों के फंसने से जाम लगा रहता है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि नहर सफाई कार्य कराने वाली कंपनी को सड़क से सिल्ट हटाने को कहा गया है। काम पूरा होने पर सिल्ट नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें