फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रोबेशन अधिकारी पर कर्मचारियों ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप , जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला प्रोबेशन कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी पर प्रताड़ित करने व गाली देने का आरोप लगाया है। एक महिला कर्मचारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


मामला प्रदेश की महिला कल्याण व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के सामने पहुंचा, तो डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी को जांच सौंप दी है।

डीएम की ओर से बनाई गई कमेटी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुरभि, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा आशुतोष त्रिपाठी शामिल हैं। संरक्षण अधिकारी दीपिका सक्सेना, महिला कल्याण अधिकारी प्रतिमा सक्सेना, धर्मेंद्र कुमार ओझा, रिचा तिवारी, संदीप कुमार समेत कार्यालय से जुड़े 15 कर्मचारियों ने प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह यादव पर महिलाओं को प्रताड़ित करने व गालियां देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने गलत बिल बाउचर लगाकर धन निकालने, जेम पोर्टल से खरीदे गए सामान का निजी प्रयोग करने समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि लेखाकार संदीप यादव से जबरन हस्ताक्षर कराए हैं।

दूसरे कर्मचारी को गलत तरीके से नियुक्त करा दिया गया है। कर्मचारियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कई माह से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मामले से जुड़ा एक महिला कर्मचारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पीड़ित कर्मचारियों ने पूरे मामले की शिकायत पत्र भेजकर डीएम नेहा जैन और शासन से की है। वहीं, मंगलवार को दिशा की बैठक में आई राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला से मीडिया ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास को कोई शिकायत नहीं आई है।

इसी बीच डीएम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। 15 जून तक कमेटी से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें