कानपुर देहात। जनपद में 42 दिन बाद एक गर्भवती एंटीजन किट से हुई जांच में कोरोना संक्रमित मिली है। उसका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आशीष बाजपेयी ने बताया कि गजनेर की एक गर्भवती जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। वहां शुक्रवार को कर्मचारियों ने एंटीजन किट से उसकी कोरोना जांच की।
इसमें वह संक्रमित पाई गई। उन्होंने बताया कि अब आरटीपीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल भेजा गया है। डॉ. आशीष ने बताया कि महिला को आइसोलेट किया गया है।