फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अकबरपुर के निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत, मुआवजे के लिए हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में तीन माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सूचना पर पुलिस और एसीएमओ पहुंचकर शांत कराया।
विज्ञापन

अकबरपुर आंबेडकर नगर निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी रशीदा (40) तीन माह की गर्भवती थी। सोमवार शाम उसने कोई दवा खा ली थी। इसके बाद उसे ब्लीडिंग हुई तो रशीदा के चाचा अली अहमद उसे लेकर अकबरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
रात करीब 11 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सूचना पर पुलिस और एसीएमओ डॉ. एपी वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि दवा खाने की वजह से रशीदा के शरीर से बहुत खून निकल गया था। अस्पताल की ओर उसे एक यूनिट ब्लड चढ़ाकर बचाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें