कानपुर देहात में बेटे की हत्या की साजिश में शामिल मास्टर माइंड मां घटना के बाद सगे संबंधियाें के साथ पुलिस को भी गुमराह करती रही। इधर जब प्रदीप के बाबा ने गांव के युवकों पर शक जताया तो वह यह भी कहती रही कि पड़ोसी तो उसकी मदद करते थे, वह हत्या नहीं कर सकते। यहां तक कि उसके परिजन पर ही गंभीर आरोप मढ़ दिए, मगर उसकी चालाकी ज्यादा देर तक काम न आ सकी।
पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाकर उनका भंडाफोड़ कर दिया। प्रदीप की हत्या के बाद बाबा जगदीश नारायण ने गांव के मयंक, ऋषि पर शक जताया था। इसी बीच प्रदीप की मां ममता भी जा पहुंची थी। किसी को शक न हो और वह भी न फंसे इस पर लोगों के साथ पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने मयंक व ऋषि से पूछताछ शुरू की।