फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: 54 साल में पहली बार 30 अक्तूबर को बरसा पानी, आज और कल बारिश के आसार

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: अरब सागर के निम्न दबाव के क्षेत्र से टकराया मौंथा चक्रवात जिससे बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
54 साल में पहली बार 30 अक्तूबर को बारिश हुई है। सीएसए के मौसम विभाग में वर्ष 1971 से बारिश का आंकड़ा उपलब्ध है। इसमें 30 अक्तूबर को कभी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठा मौंथा चक्रवात अरब सागर के निम्न दबाव के क्षेत्र से टकरा गया। इससे दोनों सिस्टम मिल गए और बारिश हुई। इस सीजन में पहली बार बारिश इतने लंबे दायरे में एक साथ हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद मौसम साफ होगा। यह बारिश आलू समेत विभिन्न फसलों के लिए नुकसानदेह है। मौंथा तूफान और अरब सागर के निम्न दबाव के मिलने के कारण कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में गुरुवार को बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य 32.3 डिग्री सेल्सियस से 7.6 डिग्री नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
माहौल में नमी का प्रतिशत 96 हो गया। बारिश और उत्तर पूर्वी हवाओं ने ठंड जैसा माहौल कर दिया। दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। बीच-बीच में बारिश ने जोर भी पकड़ा। शाम पांच बजे तक 16.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल छाए रहेंगे। 30 और 31 अक्तूबर बूंदाबांदी की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर में बना हवाओं के चक्रवाती क्षेत्र का असर बंगाल की खाड़ी से उठे मौंथा चक्रवात पर पड़ रहा है।

4 of 5
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
जिधर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र घूमता है, मौंथा भी घूम जा रहा है। इसी वजह से प्रदेश के अलावा दिल्ली तक बारिश हुई है। यह बारिश मानसून जाने के बाद हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी घने बादल छाए रहेंगे। अगर चक्रवाती क्षेत्र में बदलाव आया तो मौसम खुल जाएगा। वैसे बूंदाबांदी के आसार हैं।

तापमान
अधिकतम-24.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-20.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें