फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम गेट पर खाली डिब्बा लेकर धरने पर बैठे ट्रक चालक

विज्ञापन
रसूलाबाद थाने में रखी नकली पान मसाला बनाने की मशीन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में लगे हैंडपंप से पानी न भरने देने पर गुरुवार को ट्रक चालकों ने गेट पर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। चौकी इंचार्ज ने चालकों को समझाया। पाइप लगाकर पानी भरने की सहमति बनने पर चालक शांत हुए।
विज्ञापन

जैनपुर में भारतीय खाद्य निगम का गोदाम है। यहां पर जिलेभर के क्रय केंद्रों से आने वाले खाद्यान्न का भंडारण होता है। इस कारण हर रोज दर्जनों खाद्यान्न लदे ट्रकों की आवाजाही होती है। नंबर से ट्रकों को गोदाम में एंट्री दी जाती है। तब तक ट्रक गोदाम के बाहर ही खड़े रहते हैं। गुरुवार को कई ट्रक खाद्यान्न लदे खड़े थे। सुबह के समय चालक परिसर के अंदर लगे हैंडपंप से पानी लेने के लिए गोदाम में जाने लगे तो केंद्र प्रभारी ने उन्हें रोक दिया। इस पर ट्रक चालक हंगामा करने लगे। इसके बाद वह गोदाम के गेट पर खाली डिब्बे लेकर धरने पर बैठ गए। चालकों का कहना था कि बाहर खड़े ट्रकों के चालक पानी लेने कहां जाएं।
मामला बढ़ता देख केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। जैनपुर चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह ने चालकों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी से वार्ता के बाद चालकों को पानी भरने देने की सहमति पर मामला शांत करा दिया गया है। एफसीआई केंद्र प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि एंट्री करने वाले ट्रक चालकों को सुविधा देने के निर्देश हैं। बाहर से आने वाले लोग अक्सर बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक देते हैं। इससे परिसर में रखे अनाज में आग लगने की आशंका रहती है। पाइप लगाकर पानी देने पर सहमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें