फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पालन में असफल मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। मुंगीसापुर बाजार मेंगुरुवार को भीड़ का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे थे। दोनों अफसरों ने इस पर नाराजगी जताई थी। गुरुवार देर रात एसपी ने मुंगीसापुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद की छूट मिलती है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग रखने का निर्देश है। गुुरुवार को सोशल मीडिया पर मुंगीसापुर बाजार में लोगों का जमघट का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने हकीकत जांची। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नहीं मिली थी।
इसे गंभीरता से लेकर एसपी ने देर रात मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। मुंगीसापुर चौकी में रसूलाबाद थाने के दरोगा शिवशंकर की तैनाती की गई है। शुक्रवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व सीओ रामकृष्ण मिश्र ने मुंगीसापुर बाजार पहुंच कर लॉकडाउन की पड़ताल की। यहां उन्होंने दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और निर्धारित समय तक ही दुकानें खोलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें