माती कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कचहरी में पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार दोपहर एसपी कचहरी पहुंचे और सुरक्षा इंतजाम परखे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी।
कचहरी में हर दिन सैकड़ों वादकारियों का मुकदमों की तारीख पर आना-जाना होता है। परिसर में वकील व न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी भी रहती है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट पर तलाशी के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। मुख्य भवन में प्रवेश के लिए बने दो गेट पर डोर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी के इंतजाम भी हैं। सुरक्षा की हकीकत जांचने एसपी अनुराग वत्स गुरुवार को कचहरी पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों के साथ ही ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी परखी। सीसीटीवी मॉनीटरिंग कक्ष देखा। प्रवेश द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि सुरक्षा में लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।