फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये कीमत की बाइक का नहीं मिला खरीददार

विज्ञापन
शिवली कोतवाली में वाहनों की नालामी के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। शिवली थाने में कंडम खड़े 20 वाहनों को नीलामी करने की प्रक्रिया शनिवार थाना परिसर में एसडीएम रामशिरोमणि की देखरेख में शुरू हुई। सीओ रसूलाबाद रामशरण सिंह ने नीलामी शुरू कराई। इस दौरान एक बाइक की कीमत एक लाख बोली गई, लेकिन उसका कोई खरीददार नहीं मिला। नीलामी में कानपुर नगर, अकबरपुर, शिवली, बैरी समेत कई स्थानों के 20 से अधिक लोग वाहनों की खरीददारी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

थाने के सिपाही शिवप्रकाश ने बताया कि बाइक, बस, टेंपो, मैजिक समेत 18 वाहनों की नीलामी की गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि एक लाख रुपये कीमत की बाइक व एक अन्य बाइक का कोई खरीददार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें