फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटक कर पहुंची पांच वर्षीय मासूम परिजनों के सुपुर्द

विज्ञापन
झींझक में लवारिश मिली बच्ची को परिजनों के सुपुर्द करती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बा में रिश्तेदारी में आई बच्ची लावारिस हालत में सड़क पर रोते हुए मिली। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के पंजाब नेशनल बैंक के सामने रहने वाले कमरुल हसन के घर नुनारी निवासी राजू खां पत्नी बिट्टी व पांच वर्षीय बेटी महक के साथ आया था। सोमवार कि दोपहर मासूम महक घर से निकलकर बाजार की तरफ चली गई और रास्ता भटक कर रोने लगी। वहां से निकल रहे झींझक चौकी के सिपाही रोहित शर्मा व ऋषभ यादव रोते बच्ची को चौकी ले आए। वहां बच्ची को बिठाकर करीब तीन घंटे तक कस्बे में उसके परिजनों के बारे में जानकारी की।
काफी देर तक बच्ची घर न पहुंचने पर उसकी मां बच्ची के खोने की सूचना लेकर पुलिस चौकी पहुंची। वहां बच्ची को देख कर उसे सीने से लगा लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि गस्त पर गए सिपाहियों को लावारिस हालत में बच्ची मिली थी। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें