फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मसले में सोशल मीडिया पर न करें विवादित पोस्ट

विज्ञापन
गजनेर में पीस कमेटी की बैठक करते एसडीएम व सीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। मंगलवार को एसडीएम ने गजनेर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट न डाले जाएं। अगर किसी ने ऐसा किया तो कार्रवाई की जाएगी। अदालत के फैसले का सभी को सम्मान करना है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि फैसला आने पर सभी को शांति और सद्भाव बनाए रखना है। सीओ अर्पित कपूर ने कहा कि अफवाह फैला कर माहौल खराब करने वालों की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इस मौके पर इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा, सुशील बाजपेई, नीरज मिश्रा, गुलाब सिंह, हरमोहन सिंह, बउवा सिंह, शकील अहमद आबू बक्स, चंदन यादव, मोहम्मद चांद, राम जीवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें