फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : सिलहौला प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में सोते शिक्षक का फोटो वायरल, जांच शुरू

Wed, 03 Aug 2022 08:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सिल्हौला विद्यालय की कक्षा में लेटे शिक्षक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन

कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक के सिलहौला गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का कक्षा में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर सोते हुए फोटो वायरल हो रहा है। यह फोटो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बीईओ ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


सिलहौला प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नीलम कुमार शुक्ला की तैनाती है। वायरल फोटो में एक शिक्षक कक्षा में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर लेटे नजर आ रहे हैं। एक बच्चा भी कक्षा में बैठा है जो हंसते हुए दिख रहा है। कक्षा में अन्य कोई नहीं है।

किसी ने सोते समय यह फोटो खींच लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद तरह तरह की टिप्पणी लोग करने लगे। किसी ने शिक्षक पर अंगुली उठाकर खराब पठन पाठन का ठीकरा फोड़ा तो किसी ने इसे अधिकारियों की उदासीनता बताया।
विज्ञापन


हालांकि वायरल फोटो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मंगलवार को कक्षा में सोते हुए शिक्षक का फोटो वायरल होने की अब जांच शुरू हो गई है। बीईओ देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शिक्षक का कक्षा में आंख बंद किए लेटे फोटो देखा है। जांच कराई जा रही है। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें