फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गर्म हवाओं से लोग हो रहे बेहाल, 43.2 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए बंबा में नहाते बच्चे। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गर्मी के तेवर हर रोज और तल्ख हो रहे हैं। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपती दोपहर में चल रही गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

चढ़ते तापमान व गर्म हवा की थपेड़ों से लोगों का दम निकल रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। वहीं गर्म हवाओं से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। दोपहर में स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे बेहाल नजर आते हैं।
गुरुवार सुबह से करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिससे शाम तक सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा। लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने फिलहाल आसमान साफ रहने और दिन के समय तापमान अधिक होने व गर्म हवाएं चलते रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें