फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: पिता की मौत के बाद नम आंखों संग चुनाव ड्यूटी में जुटी रहीं कानपुर देहात की एसडीएम

Mon, 26 Apr 2021 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बावजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची। 
विज्ञापन
मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम दीपाली भार्गव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार सुबह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकलीं एसडीएम की आंखें नम थीं और मन भावुक। एसडीएम पंचायत चुनाव की कमान संभालने के साथ ही सभी केंद्रों का जायजा ले रही थीं। एसडीएम की आंखें नम होने की वजह जिसे भी पता चली उसने ही उनके फर्ज निभाने के जज्बे को सलाम किया।

विज्ञापन


एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बावजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची। एसडीएम मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते दिखीं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कर्तव्य निर्वहन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें