फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की दवाएं, पल्स ऑक्सीमीटर ज्यादा कीमत पर बेचा तो कार्रवाई, मंत्री महाना ने बैठक में लिए अहम निर्णय

Mon, 26 Apr 2021 01:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मंडलायुक्त ने कहा कि यदि प्रिंट रेट से ऊपर दवा बेची जाती है तो संबंधित औषधि विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापरियों ने दवाओं की निरंतर उपलब्धता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक करते कैबिनेट मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त कैंप कार्यालय में रविवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर के थोक और फुटकर दवा कारोबारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने कोविड में इस्तेमाल में आने वाली दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही पल्स ऑक्सीमीटर या कोविड में कारगर दवाएं प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बेचने पर कार्रवाई की बात कही। मंडलायुक्त ने कहा कि यदि प्रिंट रेट से ऊपर दवा बेची जाती है तो संबंधित औषधि विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापरियों ने दवाओं की निरंतर उपलब्धता का आश्वासन दिया।

वहीं, केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता कम है। इस दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। व्यापारियों ने कहा कि ग्राहक इन नंबरों पर शिकायत भी कर सकता है। बैठक में जिलाधिकारी आलोक तिवारी के अलावा राजेंद्र सैनी, संजय मेहरोत्रा, प्रवीण बाजपेई, नंदू ओझा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर बताएं शिकायत
संजय मेहरोत्रा 9839114889, प्रवीण बाजपेई 9453035555, संजय अवस्थी 9140356782, नीरज शुक्ला 8604721908, अरविंद नागपाल 9839036703
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें