फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः पैकिंग मशीन से गिरकर आपरेटर की मौत, परिजनों ने नहीं दी तहरीर

विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। हाईवे किनारे स्थित वनस्पति फैक्टरी में रविवार को पैकिंग मशीन पर काम कर रहे ऑपरेटर की अचानक गिरकर मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन से परिजनों का समझौता होने के चलते मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रनियां के किशरवल निवासी महेंद्र प्रकाश गौतम (38) एक वनस्पति फैक्टरी में कई वर्षों से पैकिंग मशीन चलाने का काम करता था। रविवार को फैक्टरी में मशीन से काम करने के दौरान वह अचानक गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने पर फैक्टरी प्रबंधन के लोग उसे उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
फैक्टरी प्रबंधन ने मौत की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन फैक्टरी पहुंचे। मृतक की पत्नी ममता देवी, बेटा राहुल, अतुल व माता कौशल्या बुरी तरह से बिलखने लगे। काफी देर तक वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें