फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के गांव परौंख में लोगों की मांग पर नए पार्क में लगी डॉ. आंबेडकर की पुरानी प्रतिमा

विज्ञापन
निर्माणाधीन पार्क में पुरानी प्रतिमा लगाते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। परौंख के आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुरानी प्रतिमा को वहां से हटाकर शनिवार को नए स्थान पर निर्माणाधीन पार्क में स्थापित किया गया है। परौंख गांव के आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा वर्ष 1984 में स्थापित की गई थी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रथम आगमन के बाद पार्क में संगमरमर की नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात शुरू हो गई थी। राष्ट्रपति के दोबारा आगमन की तारीख निर्धारित होते ही जिला प्रशासन गांव के विकास कार्य में लग है।
इसी क्रम में पार्क में डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा लगाई गई है। शुक्रवार को पुरानी प्रतिमा को हटाने पर आंबेडकर समिति ने विरोध जताते हुए एसडीएम साक्षी शर्मा से इसे दूसरी जगह पर लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने आंबेडकर समिति के अध्यक्ष राम लखन, गुड्डू सिंह आदि की सहमति से पार्क के पास ग्राम समाज की भूमि पर छोटा पार्क बनाकर प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया था। समिति के अध्यक्ष राम लखन ने बताया कि शनिवार को निर्माणाधीन नए पार्क में पुरानी प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें