फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। बीते दिनों की तरह ही मंगलवार को भी तहसील क्षेत्र की हरदोई, उन्नाव, कन्नौज और कानपुर देहात से लगने वाले सभी सीमाएं पूरी तरह लॉक रहीं। पुलिस अधिकारी दिन रात 24 घंटे जनवरी सीमा पर तैनात रहे। वहीं उक्त जनपद की सीमाओं से खाद्य वस्तुएं और जरूरतमंदों को पहचान पत्र और अधिकृत पास देकर ही गुजरने दिया गया। तहसील क्षेत्र में जीटी रोड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से अभी भी दूर-दराज प्रांतों-जिलों से लोगों का पहुंचना जारी है।
विज्ञापन

तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर सभी जनपद की सीमाएं सील हैं। सिर्फ प्रशासन के द्वारा बांटे गए पास धारकों को ही आवागमन अनुमति है। इसके अलावा किसी भी जनसामान्य को आने जाने पर पूरी तरह पाबंदी है। तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में खाद्य वस्तुओं की कोई किल्लत न हो इसके लिए खाद्य विक्रेताओं, दुकानदारों, अधिष्ठान-प्रतिष्ठानों के संचालकों को विशेष पास जारी किए गए हैं। मंगलवार को ऐसे लोगों की दुकानें भी नियत समय से खुली और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिक्री हुई। वहीं बाहरी प्रांतों और जनपदों से आ रहे लोगों को जनपदीय सीमाओं पर ही रोककर पहले उनकी चिकित्सकीय जांचकर संबंधित क्षेत्र-गांव में विशेष क्वारंटीन के लिए स्कूलों में रोककर उन्हें भोजन और चिकित्सकीय सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें