फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट पर ताला, बारी के इंतजार में बीता पूरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने जहां जरूरतमंदों की सहायता के लिए भारी-भरकम रकम जारी की है, वहीं क्षेत्रीय बैंक के अफसरों द्वारा दूरदराज गांवों से आए लोगों को सहूलियत न दिए जाने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल्हौर की बड़ौदा ग्रामीण बैंक, बीओआई सहित लगभग सभी बैंकों में तैनात कर्मियों की लापरवाही से सैकड़ों उपभोक्ताओं खासकर महिलाओं का कई-कई बार शाखा के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक ने जरूरतमंदों से बैंकों के अलावा जनसेवा केंद्रों, संबंधित बैंक की फ्रेंचाइजी केंद्रों पर पहुंचकर आधार कार्ड दिखाकर धन निकासी के लिए कहा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में इन दिनों सभी बैंकों में धन निकासी के लिए महिलाएं, दिहाड़ी मजदूर, पेंशन धारक सहित अन्य सभी प्रकार की जरूरतमंदों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अरौल निवासी आत्माराम, रामलखन, अजय कुमार, आलोक कुमार, कमल कटियार, धीरेंद्र और रामचंद्र कटियार ने बताया कि एसबीआई शाखा में वह धन निकासी के लिए आए थे, लेकिन सुबह निर्धारित समय के सापेक्ष उक्त बैंक कर्मी काफी विलंब से पहुंचे और आम लोगों के सापेक्ष जान पहचान वाले लोगों का ही वरीयता के साथ काम किया। जब बाहर लाइन में लगे ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू किया तो बैंक का मुख्य द्वारा पर ताला डाल दिया गया। इससे दूर-दूर आए लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। इसी तरह बिल्हौर बैंक आफ इंडिया में भी विधिवत बैंकिंग कार्य न होने से दूरदराज गांवों से आए लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। यहीं हाल बड़ौदा ग्रामीण बैंक भी रहा जहां जरूरतमंद लोगों की लंबी-लंबी कतारें गेट के बाहर लगी रहीं।
उधर, बैंक आफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनधन खाताधारक महिलाओं के लिए एक व्यवस्था बनाई गई ऐसी लाभार्थी महिलाओं की भीड़ ही पूरी व्यवस्था को बिगाड़ रही हैं उन्होंने शाखा के मुख्य द्वारा पर लाभांवित महिलाओं, श्रमिकों की सूची चस्पा की है जिसके आधार पर ही वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को अंदर प्रवेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

अग्रणी जिला प्रबंधक, कानपुर नगर एके वर्मा ने बताया कि अरौल स्थित एसबीआई बैंक शाखा में कार्य दिवस के दौरान ही मुख्य द्वारा पर यदि ताला लगाकर ग्राहकों को परेशान किया गया है तो मैं इसकी जांचकर एसबीआई प्रबंधक से उचित व्यवस्था को कहूंगा। इसके साथ ही कोरोना महामारी में कार्य अधिक होने के कारण आम लोग भी पूरी जिम्मेदारी से ही बैंक कर्मियों का सहयोग करें जिससे की सरकार की मंशानुसार जरूरतमंदों तक आर्थिक सहायता पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें