फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने में जेल गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने में अकबरपुर व रसूलाबाद में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फेसबुक में देवी और देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर मीडिया सेल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पोस्ट करने वाले अकबरपुर कस्बा के पवन सिंह उर्फ पप्पू बौद्ध पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रसूलाबाद पुलिस ने भीखदेव गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि भीखदेव के दीपक कुमार ने एक स्क्रीनशॉट भेजते हुए बताया कि गांव का दिलशाद धर्म विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। स्क्रीनशॉट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें