फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाकाबंदी फेल, जिले से आवागमन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अफसरों का दावा है कि जिले की सीमाएं सील हैं, लेकिन दूसरे प्रांतों व जिलों से आने वालों प्रवासी मजदूरों की आवाजाही जारी है। लॉकडाउन के सातवें दिन अकबरपुर में हाईवे पर ट्रकों व बसों में सवार होकर मजदूर निकले। सर्विस लेन से आने वाले मजदूरों की ओवरब्रिज के नीचे इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच की गई। इसके बाद ये मजदूर कहां गए, यह किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों को जिले की सीमा पर ही रोकने के लिए सोमवार को एसपी ने जिले की सभी सीमाओं को सील कराया था। इसके बावजूद प्रवासी मजदूरों की आवाजाही नहीं रुकी है। मंगलवार को प्रवासी मजदूर पूरे दिन ट्रकों के ऊपर बैठकर जिले से बेरोकटोक आवागमन करते रहे और पुलिस ताकती रही। वहीं तमाम लोग पैदल ही अकबरपुर पहुंच तक गए। अंडरपास के नीचे मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ की जांच की। इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं रोका और वह गंतव्य को जाते रहे। रायपुर सीमा से पहले कानपुर की ओर से आई बस के चालक ने सवारियां उतार दी। फिर सीमा बैरियर पार करने के बाद सवारियां बिठाकर बस आगे चली गई। सिकंदरा व भोगनीपुर में भी कमोवेश यहीं नजारा रहा।
लॉकडाउन के दौरान तीन दिन में जिले में बाहर से आए 5677 लोगों की विभिन्न स्वास्थ शिविरों में थर्मल जांच हुई। अकबरपुर में अंडरपास पर तीन दिन में 2048 लोगों की जांच हुई। मंगलवार को अकबरपुर में 262, मुंगीसापुर में 11 लोगों की जांच हुई। हवासपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंगलवार को यहां 252 लोगों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें