फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच सेंटरों से भागे 142 क्वारंटीन लोग

विज्ञापन
भोगनियापुर के परिषदीय विद्यालय में क्वारंटीन लोगों को खाना खिलाती सचिव। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रांतों से लौटने वालों को स्कूल व पंचायत भवनों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। मंगलवार को चार ब्लॉक के पांच क्वारंटीन सेंटरों से 142 लोग भाग निकले। अब उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

झींझक के मंगलपुर गांव के स्कूल में बाहर से आए 80 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। रात में प्रधान ने सभी को खाना खिलाया। प्रधान के पति धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सेंटर पर पहुंचे, तो 80 में से 64 लोग गायब मिले। वहां 16 लोग ही मौजूद मिले। इसी तरह राजपुर ब्लॉक के खासबरा स्कूल में 12 व कांधी गांव के स्कूल में 24 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार सुबह दोनों सेंटरों से सभी 36 लोग नदारद मिले। इसकी जानकारी एडीओ पंचायत की दी गई है। इसी तरह अकबरपुर के पातेपुर स्कूल में 12 लोग रखे गए थे। सचिव आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि सुबह सभी लोग भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई है। डेरापुर ब्लॉक के गलुवापुर स्कूल में 30 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। वहां से भी सभी लोग रात में भाग गए।
अकबरपुर ब्लॉक के भुगनियापुर क्वारंटीन सेंटर में एक महिला समेत 11 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे वहां क्वारंटीन कुछ लोग स्कूल के कमर में पास बैठकर बिना मास्क लगाए इंडोर गेम (कैरमबोर्ड) खेलते मिले, तो कुछ लोग स्कूल परिसर में घूमते नजर आए। वहां क्वारंटीन की गई महिला शाम होते ही घर चली जाती है। गांव की सचिव आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि भुगनियापुर गांव में क्वारंटीन किए गए अधिकतर लोग रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें