फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में शुरू होगा सदना गांव में सेंगुर नदी पुल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। सदना गांव से निकली सेंगुर नदी पुल निर्माण का काम फरवरी माह से शुरू हो जाएगा। इस बात की जानकारी निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के महाप्रबंधक ने दी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के बाद एक तरफ 900 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के सदना गांव में सेंगुर नदी पर पुल प्रस्तावित है। मंगलवार को सेतु निगम के महाप्रबंधक राकेश सिंह ने चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने फरवरी 2021 में पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही है। बताया कि पुल निर्माण के बाद नेपलापुर की तरफ नौ सौ मीटर खड़ंजा सड़क को डामरीकरण किया जाएगा। बताया कि इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने सदना व नैपलापुर गांव के बीच सेंगुर नदी पर पुल निर्माण के लिए 2018 में शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से फरवरी 2020 में प्रस्ताव पास कर दिया गया। साथ ही नौ करोड़ 23 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया। पुल निर्माण की चिह्नित जमीन पर जिन किसानों की जगह पड़ रह है। उनको सरकारी दर पर मुआवजा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक केएन ओझा, सहायक अभियंता यूपी सिंह, अवर अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव, आदित्य कटियार, राघवेंद्र तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें