फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कानपुर से वापस घर कन्नौज जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। युवक की 30 नवंबर को शादी हुई थी। हेलमेट न लगाए होने मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ क्षेत्र के अररौल पुरवा निवासी धीरू उर्फ धीरेंद्र (21) की सास बीमार होने पर पत्नी डाली को पूर्व में कानपुर नगर के बर्रा ससुराल छोड़ने गया था। मंगलवार देर शाम वह बाइक से साथी इंदरगढ़ के खड़कपुर निवासी अभिनव (25) के साथ वापस घर जा रहा था। तभी रसूलाबाद मेें बिजलीघर के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे धीरू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल अभिनव को सीएचसी भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे पिता विजय कुमार, मां अनीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं, जिसमें धीरू मदद करता था। थाना प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें