फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा एक्ट के तीन आरोपी छह माह के लिए जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गुंडा एक्ट के तीन आरोपियों को डीएम ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। वह लगातार समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त हैं। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

शिवली पुलिस ने रामपुर गांव के शिवकुमार, ककरदही के ऋषभ, भुजपुरा के राजू पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। मामले की सुनवाई डीएम कोर्ट में चल रही है। इस कार्रवाई के बाद भी आरोपियों के क्रियाकलापों में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भेजकर न्यायालय को अवगत कराया कि तीनों आरोपी लगातार समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इस पर डीएम डा. दिनेश चंद्र ने तीनों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिले की सीमा में पाए जाने पर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें