फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसरायां-करसा मार्ग डामरीकरण के लिए 1.43 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। बिलसरायां से करसा गांव जाने वाला तीन किलोमीटर खड़ंजा मार्ग है। खड़ंजा की वजह से वाहन सवार हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। लोक निर्माण विभाग ने 1.43 करोड़ से डामरीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बिलसरायां गांव से रामपुर होते हुए करसा गांव जुड़ा है। संकरे रास्ते पर अभी खड़ंजा ही है। वर्ष 2008 में तीन किलोमीटर लंबाइ्र में खड़ंजा बिछवाया गया था। इससे करसा व रामपुर गांव के लोगों को कुछ सहूलियत मिली थी। हालांकि, खड़ंजा से आवाजाही में हिचकोले खाना पड़ता है। पक्की सड़क बनाने की मांग लोगों ने की थी। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कराया। 1.43 करोड़ का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई एके सिंह ने बताया कि काफी समय पूर्व खड़ंजा बना था। तीन गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग डामरीकृत होने से सहूलियत होगी। मंजूरी मिलने पर सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें