फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में 2820 वाहनों का 36.18 लाख का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यातायात माह के समापन पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जागरुकता के लिए कराई गई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस माह में यातायात पुलिस ने 2820 वाहनों पर 36 लाख रुपये का चालान किया। एक लाख चार हजार शमन शुल्क वाहन स्वामियों ने जमा कर दिया जबकि 35 लाख करीब बकाया है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि दुर्घटना से बचने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। गाड़ी चलाते मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। सीओ यातायात उमाशंकर सिंह ने बताया कि यातायात माह में कुल 2820 वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने में 36 लाख 18 हजार दो सौ रुपये का चालान किया गया। इसमें एक लाख चार हजार तीन सौ रुपये शमन शुल्क वाहन चालकों ने जमा कर दिया है। यातायात प्रभारी दिनेश भदौरिया ने पूरे माह की कार्रवाई के बाबत बताया कि 196 स्थानों में 9740 लोगों को जागरूक किया गया है। 74 स्कूलों में 5550 छात्र छात्राओं को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई है। 62 प्रमुख स्थानों में नियमों के पालन के प्रति होर्डिंग लगवाई गई हैं। नुक्कड़ नाटक कराए गए हैं। 1242 वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए हैं। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह ने भी लोगों को संबोधित किए। वहीं यातायात माह के जागरुकता अभियान के दौरान सहयोग करने वालों में पुलिस कर्मियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें