फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर सीडर से एक साथ करें खेत की जुताई व बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कृषि निदेशक रसूलाबाद के पहाड़ीपुर गांव पहुंचे। वहां तीन किसानों को पराली दान करने को लेकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से कहा कि सुपर सीडर से खेत की जुताई व बुआई एक साथ कर सकते हैं। इस यंत्र के प्रयोग से लागत कम होने के साथ आमदनी बढ़ती है।
विज्ञापन

लखनऊ से आए कृषि निदेशक डॉ. एपी श्रीवास्तव ने विभाग के अधिकारियों के साथ रसूलाबाद क्षेत्र का भ्रमण किया। पहाड़ीपुर गांव के तीन किसान विशंभर सिंह, विश्वनाथ यादव, मुकुट सिंह को एक-एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर पराली दान करने को लेकर सम्मानित किया। इसके बाद खेत पर सुपर सीडर यंत्र का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने किसानों को बताया कि इस यंत्र के प्रयोग से लागत कम होने के साथ समय की बचत होती है। साथ खेत की मृदा शक्ति बढने के साथ किसान की पैदावार अधिक होती है। वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से आमदनी निश्चित तौर पर दो गुनी होगी। उन्होंने किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान संयुक्त निदेशक कृषि कानपुर डीके सिंह, उप निदेशक भूमि संरक्षण अनिल यादव, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें